फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सेंधमारी का शतक लगाने वाला शातिर बदमाश फरीद गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 20 Jun 2026 09:14 PM IST

उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ और मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सेंधमारी की वारदातों का शतक लगाने वाले एक सेंधमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान भलस्वा डेयरी निवासी 37 साल के फरीद के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी जहांगीरपुरी थाने का घोषित बदमाश है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लाखों के गहने और लाइसेंसी रिवाल्वर और 12 कारतूस, शिकायतकर्ता के एफडी दस्तावेजों सहित टूटा हुआ लॉकर बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 15 जून को मॉडल टाउन थाना पुलिस को एमसीडी कॉलोनी आजादपुर में सेंधमारी की घटना की जानकारी मिली। मौके पर शिकायतकर्ता अनिल कुमार मिले। उन्होंने बताया कि वह एलआईसी एजेंट हैं। 14 जून को वह अपने परिवार सहित अमृतसर गए थे। अगले दिन सुबह पड़ोसी ने बताया कि घर में चोरी हो गई है। वापस लौटने पर पाया कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। जांच करने पर पता चला कि मुख्य गेट की ग्रिल टूटी हुई थी तथा घर की अलमारी से एक लाइसेंसी रिवाल्वर 13 कारतूस, लाखों के सोने-चांदी के गहने, लॉकर और एफडी दस्तावेज चोरी कर ले गए थे। छानबीन कर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सेंधमारी का मामला दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक सोमिल शर्मा के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ और अशोक गिरी के नेतृत्व में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसके जरिए पुलिस ने आरोपी फरीद की पहचान करने के बाद 19 जून को जहांगीरपुरी से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर आदर्श नगर इलाके से चोरी का सामान बरामद कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें