फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कॉलेज जा रहे छात्र से मोबाइल लूट, बदमाश गिरफ्तार

उत्तरी-पश्चिमी जिला की भारत नगर थाना पुलिस ने कॉलेज जा रहे एक छात्र से लूट करने वाला एक बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चोरी की एक स्कूटी और लूट के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बदमाश की पहचान करण उर्फ पवन उर्फ कड्डू के रूप में हुई है। उस पर पहले से एक मामला दर्ज है। उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 22 जनवरी की रात करीब 08:15 बजे जब पुलिस टीम विजय नगर स्थित सिंगल स्टोरी फ्लैट के पास गश्त कर रही थी। तभी उन्होंने एक संदिग्ध को स्कूटी से भागते हुए देखा। उसके पीछे एक व्यक्ति शोर मचाते हुए भाग रहा था। संदेह होते ही पुलिस ने तुरंत संदिग्ध का पीछा किया और उसे दबोच लिया। इस दौरान पीड़ित हर्ष नंदन भी मौके पर पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने घर से कॉलेज जा रहा था। जब वह सिंगल स्टोरी, विजय नगर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक बाइक सवार ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से भागने लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें