दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक का मारपीट वाला वीडियो वायरल हो गया है। बवाना से विधायक जय भगवान उपकार ने दिल्ली नगर निगम के एसआई दरोगा मुकेश कुमार के साथ मारपीट की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सीसीटीवी कैमरा में पूरी वारदात कैद हो गई है।