फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकुंदपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, 11 लोग अस्पताल में भर्ती

बुराड़ी के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह सिलिंडर धमाका के बाद भूतल पर बना एक मकान भरभराकर गिर गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आस पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, दमकल कर्मियों ने मलबे में दबे पांच लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इमारत में बर्तनों की पॉलिशिंग का काम किया जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें