फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में घोषित बदमाश 25 साल के रमजान की संदिग्ध हालत में मौत

भलस्वा डेयरी इलाके में शनिवार देर रात जहांगीरपुरी थाने के घोषित बदमाश 25 साल के रमजान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस हिरासत में उसकी पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक शराब के नशे में था और सड़क पर अचेत पड़े होने के बाद पुलिस ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि पुलिस उसका पोस्टमार्टम करा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें