कोरोना संक्रमण का शिकार हुई सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह वह गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें फिलहाल अस्पताल में ही रखा जाएगा।