दिल्ली नगर निगम के स्कूल आगामी पांच साल में विश्व स्तरीय बनेंगे। स्कूल में बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा मंत्री आतिशी, शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज, एमसीडी मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, एमसीडी आयुक्त समेत सहित अन्य के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए।