दिल्ली शराब घोटाला मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के घर छापेमारी की। इस कार्रवाई के खिलाफ आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जब उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला तो ईडी इस तरह का हथकंडा अपना रही है।