दिल्ली में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब वो कही भी किसी भी वारदात को अंजाम देने से गुरेज नहीं कर रहे। दिल्ली के नंदनगरी इलाके में एक बेखौफ बदमाश एक महिला के घर में घुसा और उसे गोली मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वही मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी के बारे में कोई सुराग मिल सके।