देश की राजधानी में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि देर रात दिल्ली के एमएस पार्क इलाके में एक शख्स के घर में तीन नकाबपोश लोग घुस गए और एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट भी मचाई और सामने जो दिखा उसपर गोलियां चलाते गए।