दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के समीर अहमद भट उर्फ ‘समीर टाइगर’ समेत दो आतंकवादी मारे गए हैं। बता दें कि समीर टाइगर वही आतंकी है जिसने एक वीडियो मैसेज भेज कर सेना के मेजर शुक्ला को चुनौती दी थी। मगर मेजर शुक्ला ने इस धमकी देने वाले आंतकी को खुद ही ढेर कर दिया।