दिल्ली के महरौली इलाके में कत्ल की एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर आपके रोंगेटे खड़े हो जाएंगे। साउथ दिल्ली के महरौली थाना इलाके के सेदुल्लाजॉब में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 30 साल के युवक की लाश 3 टुकड़ों में फ्रिज के अंदर से बरामद हुई। पुलिस ने शुरुआती जांच में मृतक के दोस्त बादल मंडल पर हत्या का शक जताया है, जो हत्या के बाद से फरार है।