मध्य प्रदेश में बीजेपी सांसद चिंतामणी मालवीय ने सुप्रीम कोर्ट के पटाखे जलाने पर दिए फैसले का विरोध किया है। मालवीय ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर समय तय किया गया है। अपनी दी चुनौती के लिए सांसद चिंतामणी को जेल जाना तक मंजूर है।