राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में चल रहे आध्यात्मिक विश्वविद्यालय आश्रम पर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर गठित स्पेशल टीम ने छापा मारा। इस छापेमारी के जरिए स्पेशल टीम ने कई लड़कियों को आश्रम से सुरक्षित निकाला और आश्रम से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया। छापेमारी के दौरान दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी मौजूद थीं।