Delhi New CM Announcement : अभी तक दिल्ली सीएम फेस तय न कर पाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए हुए आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "भाजपा में गुटबाजी के सीधे संकेत हैं। 10-10 की टुकड़ी में गुट मिल रहे हैं क्योंकि भाजपा यह तय नहीं कर पा रही कि आखिर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इनकी आपस में लड़ाई चल रही है मगर इस लड़ाई में दिल्ली की जनता क्यों पिसे?