फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: दिल्ली में आज बारिश का यलो अलर्ट, छह दिन ऐसा रहेगा मौसम; बारिश की संभावना

दिल्ली में बीते काफी दिन से तापमान चढ़ा हुआ था। लेकिन, बुधवार को दिनभर चले सूरज व बादल के लुकाछिपी के खेल के चलते तापमान बीते 24 घंटे में 5.7 डिग्री पारा गिर गया। सुबह से ही बदरा ने आसमान में डेरा जमा लिया था। ऐसा लग रहा था कि मानों कभी भी बारिश हो जाएगी। लेकिन, बदरा नहीं बरसे। बीच-बीच में सूरज भी अपनी झलक दिखाता रहा। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सफदरजंग मानक केंद्र में 0.1 एमएम बारिश जरूर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 48 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 2 से 7 जुलाई के बीच मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसका असर देर रात या फिर 3 जुलाई की सुबह देखने को मिल सकता है। इन दिनों आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 2 जुलाई को 34 से 36 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इन दोनों दिन आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4, 5, 6 और 7 जुलाई को भी मौसम इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच जाएगा। इस बार मध्य व उत्तर पश्चिम भारत में मानसून के आगमन में विलंब हुआ है, इसके बावजूद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 27 जून है। हालांकि, अगले दो-तीन दिन में यह यहां पहुंचता है, तो ज्यादा विलंब नहीं माना जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें