पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार ने गुरुवार को ‘अटल कैंटीन’ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत श्रमिकों, शहरी गरीबों और वंचित वर्गों को मात्र ₹5 में पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जनसेवा, सुशासन और मानवीय संवेदना से प्रेरित इस पहल को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। नई दिल्ली स्थित इंद्रपुरी की अटल कैंटीन में भोजन करने वालों ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि यहां मिलने वाला खाना घर जैसा स्वादिष्ट और सुकून देने वाला है।