राष्ट्रीय जांच एजेंसी मुख्यालय के बाहर 26/11 हमले के मास्टरमाइंड आरोपी तहव्वुर राणा को लाएगा जाएगा। इस दौरान अर्धसैनिक बल की टुकड़ियां मौजूद हैं। मुख्यालय के बाहर चारों तरफ बैरिकेडिंग की हुई है। वहीं दूसरी तरफ पटियाला हाउस कोर्ट में मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर् हुसैन राणा को पेश किया जाएगा। इस दौरान पटियाला हाउस कोर्ट के परिसर और बाहर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।