पिछले महीने पश्चिमी दिल्ली के फूड ज्वाइंट बर्गर किंग में मारे गये युवक अमन जून की हत्या के तार सोनीपत एनकाउंटर में ढेर हुए दो बदमाशों से जुड़े हैं। बर्गर किंग गोलीकांड और हत्या के पीछे कथित तौर पर दो शूटरों सहित तीन गैंगस्टरों को हरियाणा पुलिस और दिल्ली क्राइम ब्रांच के संयुक्त ऑपरेशन में शुक्रवार को मार गिराया गया। आशीष और रिढाना वही थे जिन्होंने 18 जून को राजौरी गार्डन बर्गर किंग आउटलेट में 26 वर्षीय अमन जून की गोली मारकर हत्या कर दी थी।