देश की राजधानी दिल्ली में दो दिन प्रदूषण से राहत मिलने के बाद एक बार फिर आबोहवा खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से स्मॉग की तस्वीरें सामने आई हैं। दिल्ली के कर्तव्य पथ, आजादपुर, राजघाट और इसके अलावा नोएडा में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। दिवाली के दिन रविवार को सुबह बीते आठ सालों में हवा सबसे अच्छी रही। लेकिन दिवाली की रात दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया।