मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव परिणाम के रूझानों में भाजपा साफ दिख रही है। जिसके बाद दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में जश्न शुरू कर दिया है। दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टेच्यू को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई है।