पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद दोनों शूटरों और युवती की पहचान कर ली गई है। शूटरों की पहचान हरियाणा के हिसार का रहने वाला आशीष और रोहतक का रहने वाला विक्की के रूप में की गई हैं। इन पर पूर्व में भी कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं युवती की पहचान रोहतक की रहने वाली अनु के तौर पर हुई है।