दक्षिण दिल्ली के डेरा गांव से छतरपुर मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला 100 फुटा रोड अब सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि रोज हजारों लोगों की परीक्षा बन गया है। करीब 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर सुबह और शाम के व्यस्त समय में वाहनों की रफ्तार थम जाती है। पांच प्रमुख स्थान ऐसे हैं, जहां रोज जाम लगता है और कई बार यह जाम 300 मीटर से लेकर एक किलोमीटर तक पहुंच जाता है। स्थानीय निवासी ऋषिपाल महाशय ने बताया कि जाम के कारण लोग बहुत परेशान है। महज कुछ ही दूरी का सफर घंटों में पूरा हो रहा है। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को इस समस्या पर कार्रवाई करनी चाहिए।