कोलकता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ बीते आठ दिनों से दिल्ली समेत देशभर में प्रदर्शन जारी है। डॉक्टरों ने सोमवार को निर्माण भवन के बाहर वैकल्पिक बाह्य रोगी सेवाएं यानी ओपीडी खोलने का निर्णय लिया है। वहीं निर्माण भवन के बाहर बैठक पर डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं।