राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने आठ बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। इन परियोजनाओं की व्यवहार्यता रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। विभाग ने इसके लिए लगभग 14.6 करोड़ की परामर्श सेवाओं की लागत तय की है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सभी तकनीकी, पर्यावरणीय और सामाजिक पहलुओं का गहन अध्ययन कराया जाएगा।