अमर उजाला फाउंडेशन ने मास्टर्स इंडिया सेवा फाउंडेशन एवं सुंदरलाल एंड सन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से विवेक विहार में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें 500 से अधिक लोगों की जांच हुई। शिविर में डॉक्टरों ने ब्लड प्रेशर कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, हड्डी रोग, सांस रोग, बीएमडी, डीएफटी, महिलाओं के स्तन कैंसर के लिए मैमोग्राफी, कैंसर की जांच, आंखों की जांच, दांत की जांच, बुजुर्गों के लिए जांच, फिजिशियन और बच्चों की जांच की गई।