यूपी के गाजियाबाद जिले में ट्रैफिक पुलिस ने जय माता दी का स्टीकर लगे एक वाहन का चालन काट दिया। वाहन का चालान काटने के बाद हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने चालान काटने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता की और धमकाते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो में पिंकी भैया कह रहे हैं कि 'ओ भाई, एसपी ट्रैफिक से बात कर। अच्छा-अच्था कर रहा है। फोन कर...फोन कर। तू इंस्पेक्टर को बुला, किसो को बुला। तू सुन, तैने जय माता दी पर कैसे कर दिया। अरे योगी को बुला।' इतना ही नहीं इस कार्रवाई से नाराज होकर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।