दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली जा रही है। उससे पहले यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस इलाके में पूरी तरह से मुस्तैद है। हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के लिए जहांगीरपुरी में श्रद्धालु एकत्र हो रहे और नाच रहे हैं।