दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली बार शुरू हुए तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव में छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य के माध्यम से बेटी के जन्म पर खुशी होने का संदेश दिया। छात्र अपने अपने राज्य को विविध तरीकों से मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं। इस महोत्सव में साहित्य, गीत, संगीत, कविता, के विविध रंग दिखाई दे रहे हैं। महोत्सव के पहले दिन अभिनेता पीयूष मिश्रा ने भी छात्रों के साथ संवाद किया।