दिल्ली में लावारिस कुत्तों को पकड़ने के दौरान बड़ा विवाद हुआ। कुत्ता पकड़ने वाली एमसीडी टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एमसीडी ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब एमसीडी कुत्ते पकड़ने के दौरान पुलिस की मदद लेने पर विचार कर रही है।