फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission 2025-26: अंतिम चरण में यूजी दाखिला प्रक्रिया, छह हजार सीटों के लिए मॉप अप राउंड

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत स्नातक प्रोग्राम के लिए जारी दाखिला प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। नियमित कॉलेज में करीब 6 हज़ार सीटों को भरने के लिए मॉप अप राउंड जारी है। इस राउंड के लिए बारहवीं के अंकों के आधार पर लगभग 21 हजार छात्रों ने आवेदन किया। दाखिला लेने और फीस भुगतान की प्रक्रिया इस सप्ताह के अंत तक समाप्त हो जाएगी। डीयू ने फिलहाल स्पष्ठ किया है कि यदि सीटें बचती हैं। तब भी कोई राउंड नहीं होगा। वहीं एनसीवेब के बीकॉम और बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन के लिए सोमवार को स्पेशल ड्राइव के लिए अंतिम कट-ऑफ जारी कर दी गई। इस तरह से यहां भी दाखिले का अंतिम अवसर है। हालांकि, डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में 15 अक्टूबर तक दाखिला लेने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें