नूंह जिले के आटा बारोटा गांव की 17 वर्षीय किशोरी पर शराब की बोतल से हमला करने वाले आरोपियों के पिता का वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि जो हरकत उन्होंने की है वह अपने आप में शर्मसार है। ऐसे में चाहे वह मेरे बेटे ही क्यों न हों। बता दें की बीते 12 जुलाई को 17 वर्षीय बी फार्मा की छात्रा दूध लेकर स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान दो मां चलो युवकों ने उनके सामने अपनी बाइक को घुमाया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने हाथ में ली हुई शराब की बोतल किशोरी के मुंह पर फेंक दी, जिससे किशोरी बुरी तरह घायल हो गई।