अपराध शाखा पुन्हाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट, हत्या का प्रयास, गो-तस्करी, अवैध हथियार रखने और हत्या जैसे करीब एक दर्जन गंभीर मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी आबिद को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में आबिद के पैर में गोली लगी है, जबकि एक पुलिसकर्मी ASI सूरज की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जिससे वे बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, अपराध शाखा पुन्हाना पुलिस को कुख्यात अपराधी आबिद और उसके साथी के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस गोलीबारी में कुख्यात अपराधी आबिद के पैर में गोली लगी, जबकि ASI सूरज की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगने से वे सुरक्षित बच गए।