नूंह जिले के बलेई गांव के तीन युवकों पर हुए कथित जानलेवा हमले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार गांव बलेई निवासी जुबेर, जान मोहम्मद और पहलू मंगलवार शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रोनपुर और अटेरना गांव के बीच रास्ते में 8 से 10 लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया।