गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को नूंह में भाजपा कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू व जिला प्रभारी समय सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के बारे में निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में नूंह जिले की तीनों विधानसभाओं से हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन सदैव देश और धर्म के लिए समर्पित रहा है। गुरु तेग बहादुर हमेशा सर्व समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे। उनके मार्गदर्शन में देश में हुए मुगलों के आतंक से आमजन को लड़ने की उम्मीद और मुकाबला करने के लिए हिम्मत मिली।