नूंह जिले में सोमवार को हुई बेमौसम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं इस बारिश ने किसानों के माथे पर शिकन पैदा कर दी। इन दिनों जिले में बाजरा, धान, कपास, ज्वार, ढेंचा आदि की फसल पककर तैयार है और उसकी कटाई का काम चल रहा है। धान व बाजरे की पैदावार मंड़ियों में बड़े स्तर पर आ रही है। लेकिन सोमवार को आई बारिश से किसानों की फसल भीग गई, जिसे खरीद एजेंसियों ने मनमाने भाव से खरीदा, इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं खेतों में कटी पड़ी धान की फसल के काले पड़ने का डर भी किसानों को सता रहा है।