नूंह जिले के पुनहाना उपमंडल में रसम पगड़ी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। बता दें कि स्वर्गीय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समसुद्दीन के निधन के बाद उनके बड़े बेटे अबरार अहमद को पगड़ी पहनाई गई है। पगड़ी पहनने के बाद अबरार अहमद ने लोगों को मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जो इज्जत अपने मेरे स्वर्ग के पिता चौधरी शमसुद्दीन को दी थी और आज उसकी जगह मुझे पगड़ी पहनाई गई है इस पगड़ी की लाज में हमेशा रखूंगा। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा परिवार क्षेत्र के लोगों का हमेशा कर्जदार रहा है क्योंकि उन्होंने एक बड़ी जिम्मेदारी से हमें नवाजा है। कार्यक्रम में पुनहाना से पूर्व विधायक व पूर्व राज्य मंत्री चौधरी रईसा खान, फिरोजपुर झिरका से डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद व भाजपा जिला प्रमुख जान मोहम्मद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।