नूंह पुलिस ने प्रदेश पुलिस के डीजीपी के निर्देश पर पूरे राज्य में चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ को गंभीरता से लेते हुए बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पांच नवंबर से 20 नवंबर तक चले इस अभियान में नूंह जिले की पुलिस ने 44 वांछित एवं गंभीर धाराओं में फरार चल रहे अपराधियों व अन्य अपराधों में संलिप्त 276 आरोपियों सहित कुल 320 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त 59 साईबर अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।