फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: एम्स में भर्ती विधायक मोहम्मद इल्यास से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक रहीसा खान

बीते कई दिनों से बीमार चल रहे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती विधायक मोहम्मद इल्यास से सोमवार को पूर्व विधायक रहीसा खान मिलने पहुंचे। रहीसा खान ने अस्पताल पहुंचकर विधायक इल्यास का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर विधायक मोहम्मद इल्यास के निधन की झूठी खबर तेजी से वायरल हुई थी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। बाद में विधायक के बेटे जावेद खान ने इस अफवाह को गलत बताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर पिता के स्वास्थ्य की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक रहीसा खान पर झूठी खबर फैलवाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें