फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: नए बस स्टैंड पर बसों के पोस्टरों पर कालिख पोतने का मामला, पांच युवक गिरफ्तार

नूंह के नए बस स्टैंड में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी बसों पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के पोस्टरों पर कालिख पोतने का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद शहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच युवाओं को गिरफ़्तार किया है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवाओं की पहचान हारिस पुत्र जाकिर, निवासी बिसरू, आमिर पुत्र नूरमोहमद निवासी आकेड़ा, वासिद पुत्र शमसुद्दीन निवासी चंदेनी, अफाक पुत्र इलियास निवासी सालाहेडी और यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुबीन पुत्र पलटू निवासी तेड के रूप में हुई है। ये सभी युवक कथित तौर पर बस स्टैंड पर खड़ी सरकारी बसों पर लगे पोस्टरों पर कालिख पोतने की घटना में शामिल बताए जा रहे हैं। हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर कासम की शिकायत पर नूंह शहर थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें