फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में बेटियां खौफ में: मनचलों से तंग आकर युवती ने खाया जहर, मरने से पहले परिवार को बताई दरिंदगी की पूरी बात

अनुज कुमार Updated Wed, 20 May 2026 09:42 PM IST

बिछौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में कथित तौर पर एक युवती के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप का मामला सामने आया है। युवती यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने नशीला पदार्थ निगल लिया। परिवार के लोग जब लड़की को अस्पताल लेकर जाने लगे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। हालांकि लड़की ने मरने से पहले अपने साथ हुई पूरी वारदात के बारे में पुलिस को बताया है। जिसकी वीडियो रिकार्डिंग भी पुलिस व परिजनों के पास है। मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर 2 नामजद और 3 से 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवा दिया। जहां बोर्ड द्वारा युवती का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें