जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल में उपायुक्त अखिल पिलानी ने बतौर मुख्यातिथि पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हुए स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने जिला सहित समस्त प्रदेश व देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम बधाइयां दी। साथ ही उन्होंने आम जनमानस का आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय पर्व को एकजुट होकर हर्षोल्लास से मनाएं।