दिल्ली बम ब्लास्ट के मुख्यारोपी डॉक्टर उमर के संपर्क में आने के कारण जांच एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए गए नूंह के वार्ड-3 निवासी डॉक्टर रिहान के परिजनों का कहना है कि उन्हें जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। जल्द ही डॉक्टर रिहान परिवार के बीच होगा, पूरा परिवार जांच एजेंसियों के सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार है। जो भी जांच एजेंसी या मीडिया उनसे बातचीत करना चाहे पूरा परिवार इस बारे में जांच के लिए सहयोग करेगा। डॉक्टर रिहान के बड़े भाई डॉक्टर आसीन ने कहा कि हम पूरी तरह से जांच एजेंसियों के सहयोग में है।