फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: फिल्मी अंदाज में युवकों को पकड़ने गई पलवल पुलिस, सीसीटीवी में कैद

नूंह। सोमवार को पुनहाना खंड़ के गांव बिछोर में उस वक्त दहशत फैल गई जब सादे कपड़ों में आए पलवल पुलिस के कुछ जवानों ने दो युवकों को पकड़ने की जद्दोजहद की। करीब दस मिनट तक सड़क पर फिल्मी अंदाज में चले इस घटनाक्रम में युवकों ने भी अपनी गाड़ी को तेजी से दौड़ाते हुए खुद को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चल सकी। इस दौरान पुलिसकर्मियों से बंदूक की गोलियां भी सड़क पर बिखर गई। यह सारी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव बिछोर निवासी एक युवक अपने साथी के साथ कार से घर लौट रहा था। तभी पीछे से आई बोलेरो गाड़ी ने उनकी कार का रास्ता रोक लिया। बोलेरो से उतरे चार लोग हथियारों के साथ कार सवार युवकों को पकड़ने लगे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस एक युवक को छोड़कर चली गई, जबकि दूसरे को साथ ले गई। वहीं इस मामले में बिछोर थाना प्रभारी ने किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार किया है। जबकि पलवल पुलिस के एवीटी स्टाफ प्रभारी गौरव ने बताया कि उन्हें एनडीपीएस से जुड़े मामले में कार्रवाई की सूचना मिली है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि युवकों के पास कोई नशीला पदार्थ नहीं था और उनकी कार गांव में ही खड़ी है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें