नूंह सदर थाना क्षेत्र के गांव बैंसी में देर शाम तालाब में तैरते हुए एक व्यक्ति का शव के मिलने से सनसनी फैल गई। जैसे ही ग्रामीणों को तालाब में तैरती हुई कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दी तो ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नूंह सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब से उस संदिग्ध वस्तु को बाहर निकाला है जो कि सड़ी-गली अवस्था में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। नूंह सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।