नूंह शहर के ओल्ड बस स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित सलीम खान ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर बस स्टैंड पहुंचे।