फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: तालाब में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की मौत, पांच दिन में दूसरी घटना से उठे सवाल

नूंह जिले में बरसात के मौसम में पानी में डूबने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। शनिवार को गांव बडेड के लठमारबास स्थित तालाब में डूबने से 11 वर्षीय अदनान पुत्र अली जान निवासी बुबलहेड़ी की दर्दनाक मौत हो गई। स्कूल की छुट्टी होने के कारण अदनान पड़ोस के बच्चों के साथ तालाब में नहाने और खेलने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अदनान का शव तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें