फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम बुद्ध नगर: जी ग्लेडिएटर टीम ने जीता मैच, भूमिका वैश्य बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

गौतमबुद्ध नगर में कामकाजी व घरेलू महिलाओं का क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाते हुए देखना काफी रोमांचित करने वाला रहा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित केआर मंगलम स्कूल के क्रिकेट मैदान पर ऐस सिटी वुमन प्रीमियम लीग में महिलाएं चौैके छक्के की बरसात कर रही हैं। पहला मैच सी पावर और जी ग्लेडिएटर टीम के बीच खेला गया। इसमें सी पावर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 110 रन का स्कोर खड़ा किया। मानसी पंवार ने 53 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जी ग्लेडिएटर महिलाएं की टीम ने 11 रन बनाकर मैच में नौ विकेट से जीत हासिल की। नविता ने 41 रन की पारी खेली। 35 रन व एक विकेट हासिल करने वाली भूमिका वैश्य को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें