जेवर में मंदिर के पास नमाज पढ़ते हुए एक व्यक्ति का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि आरोपी ने दाऊजी मंदिर के प्रांगण में नमाज पढ़ी है। हिंदू संगठन व कस्बे के लोगों ने पुलिस को पत्र लिख पवित्र मंदिर प्रांगण में नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का आरोप है कि मंदिर पर प्रत्येक रविवार को समिति की तरफ से साप्ताहिक बाजार लगवाया जाता है। साप्ताहिक बाजार में आने वाले समुदाय विशेष के लोग नमाज के अलावा अपने खाने में मीट आदि का इस्तेमाल करते हुए मंदिर प्रांगण को अपवित्र करते रहते हैं। कस्बे के लोगो ने जेवर एसीपी को शिकायत पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि नगर पंचायत जेवर के सहयोग से दाऊजी मंदिर प्रबंध समिति मंदिर प्रांगण में रविवार साप्ताहिक बाजार लगवाती है। बाजार लगाने आने वाले लोगों में ज्यादातर लोग एक समुदाय विशेष से होते हैं। हिंदू वादी संगठन और कस्बे के लोगों ने इसकी शिकायत कई बार पहले भी की थी। शुक्रवार को योगी शर्मा और हरकेश आदि ने एसीपी जेवर को शिकायत देते वायरल वीडियो में नमाज पढ़ते दिख रहे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही मंदिर प्रांगण से साप्ताहिक बाजार को बंद कराने की मांग की है। वहीं समिति के उपाध्यक्ष यशु शर्मा ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि नमाज पढ़ने की घटना मंदिर की नहीं है। मंदिर के पीछे मंदिर के खेत है। जहां एक व्यक्ति नमाज पढ़ रहा है। कुछ लोगों को बेवजह साप्ताहिक बाजार से परेशानी है।