फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा स्टेडियम में पांच किलोमीटर की मैराथन में 500 से अधिक धावकों ने लगाई दौड़, देखें वीडियो

अनुज कुमार Updated Fri, 27 Dec 2024 04:28 PM IST

नोएडा सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बुधवार को बागी फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पांच किलोमीटर लंबी मैराथन का आयोजन किया, जिसमें 500 से अधिक धावकों ने भाग लिया। आयोजक पप्पू ठाकुर ने बताया कि धावकों का स्वागत जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। मैराथन का शुभारंभ बागी फाउंडेशन के संस्थापक बागी मंदीप ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ की शुरुआत नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से हुई। धावकों ने सेक्टर 24 लाल बत्ती और सेक्टर 12/22 पुलिस चौकी से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक का सफर तय किया, जहां मैराथन के सेकंड प्रोमो का समापन हुआ। इस आयोजन में प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 3 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के लिए 2 हजार रुपये प्रदान किए गए। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बागी मंदीप ने सभी प्रतिभागियों को नीम का पौधा भेंट किया।इस मौके पर हैप्पी कुमार, पप्पू ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें